PM Kisan Yojana 2023: अटक जाएगा 14वीं किस्त का पैसा, आज ही करा लें, यह…
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: देश में किसानों के लिए चलाई जा रही सरकारी योजनाओं में पीएम किसान सम्मान निधि योजना (पीएम किसान) सबसे लोकप्रिय योजनाओं में से एक है। साल 2018 के अंत से मोदी सरकार देश में छोटे और गरीब किसानों की मदद के लिए यह योजना चला रही है, इसे पीएम किसान योजना भी कहा जाता है। इस योजना के तहत सरकार किसानों को एक वर्ष में सीधे उनके खाते में 6,000 रुपये की राशि जारी करती है, ताकि वे खेती से जुड़े अपने खर्चों पर खर्च कर सकें। इस राशि को दो-दो हजार की चार किस्तों में बांटा गया है। इस योजना से जुड़ने के लिए कुछ शर्तों को पूरा करना होता है, इन शर्तों को पूरा करने वाले किसानों को ही इसका लाभ मिलता है। और इसके लिए उन्हें कुछ दस्तावेज देने होंगे। लेकिन सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि योजना का लाभ जारी रखने के लिए किसानों को केवाईसी करवाना अनिवार्य है।
पीएम किसान योजना में ई-केवाईसी करना अनिवार्य है
पीएम किसान निधि की आखिरी किस्त (13वीं किस्त) फरवरी, 2023 में जारी की गई थी। अब जल्द ही किसान निधि की 14वीं किस्त (पीएम किसान योजना 14वीं किस्त) किसान भाइयों को उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी। 14वीं किस्त जारी होने से पहले आप कुछ जरूरी बातें सुनिश्चित कर लें। इनमें पीएम किसान ई-केवाईसी सबसे अहम है। अगर आपकी ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी नहीं हुई तो आपका पैसा रुक सकता है, इसलिए आपको पीएम किसान का केवाईसी (PM Kisan e-KYC) तुरंत करवाना चाहिए। जिन किसानों ने ई-केवाईसी नहीं कराया है, उन्हें अगली किस्त नहीं मिल पाएगी।
pmkisan.gov.in वेबसाइट पर सरकार ने बताया है कि PMKISAN के लिए रजिस्ट्रेशन कराने वाले किसानों को eKYC करवाना अनिवार्य है. पीएम किसान पोर्टल पर ओटीपी आधारित ईकेवाईसी किया जा सकता है। बायोमेट्रिक आधारित ईकेवाईसी करवाने के लिए आप नजदीकी सीएससी केंद्र पर भी जा सकते हैं।
Official website | Click Here![]() |
Main Site | Click Here![]() |
Whats app Group | Click Here![]() |
नोट:– आज के इस आर्टिकल में हमने आपको PM Kisan Samman Nidhi Yojana से सम्बंधित लगभग सभी जानकारी दे दी है, अगर आप फिर भी कुछ पूछना चाहते है तो कमेंट के माध्यम से पूछ सकते है।
नोट:- इसी तरह हम केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई नई या पुरानी सरकारी योजनाओं की जानकारी सबसे पहले इस वेबसाइट sarkari-yojanaa.in के माध्यम से देते हैं तो हमारी वेबसाइट को फॉलो करना ना भूलें।
अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें।