BSEB बिहार बोर्ड रिजल्ट 2023: मूल्यांकन की सभी तैयारियां पूरी
BSEB बिहार बोर्ड परिणाम 2023: बिहार बोर्ड द्वारा मैट्रिक परीक्षा का मूल्यांकन बुधवार से शुरू होगा। मूल्यांकन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। राज्य भर में 172 मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं। मूल्यांकन केंद्रों पर परीक्षकों का योगदान मंगलवार को किया गया। मूल्यांकन समय पर पूरा करने के लिए दो पालियों में मूल्यांकन किया जाएगा। इसके लिए कुल 27 हजार छह परीक्षक नियुक्त किए गए हैं। इसके अलावा 11785 एमपीपी और 2236 कंप्यूटर विशेषज्ञ मूल्यांकन में लगे हैं। मूल्यांकन कार्य 12 मार्च तक चलेगा। इस बीच होली अवकाश के कारण मूल्यांकन कार्य सात से नौ मार्च तक स्थगित रहेगा।
पटना के कुल 11 मूल्यांकन केंद्रों पर दो हजार परीक्षकों को कॉपी जांच में लगाया गया है. सभी परीक्षकों को बुधवार सुबह 7.30 बजे तक योगदान देना है। बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि कुल 96,63,774 मैट्रिक की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाएगा. विषयवार शिक्षकों की कमी के कारण दो पालियों में मूल्यांकन होगा। इस विषय से जुड़े सह परीक्षकों, प्रधान परीक्षकों व अन्य कर्मियों को निर्धारित मूल्यांकन केंद्र में सुबह 7:30 बजे तक प्रवेश करना होगा. मूल्यांकन कार्य सुबह आठ बजे से शुरू होगा। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी लगा दिए गए हैं।
मूल्यांकन कार्य में योगदान नहीं देने पर कार्रवाई की जाएगी
बिहार बोर्ड ने साफ कहा है कि मूल्यांकन कार्य में शामिल नहीं होने पर शिक्षकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. बोर्ड के इस निर्देश को सभी केंद्रों को भेज दिया गया है। अनुपस्थित परीक्षार्थियों की सूची प्रतिदिन बोर्ड को उपलब्ध कराई जाएगी।
Official website | Click Here![]() |
Main Site | Click Here![]() |
Whats app Group | Click Here![]() |
नोट:– आज के इस आर्टिकल में हमने आपको Bihar Board Result 2023 से सम्बंधित लगभग सभी जानकारी दे दी है, अगर आप फिर भी कुछ पूछना चाहते है तो कमेंट के माध्यम से पूछ सकते है।
नोट:- इसी तरह हम केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई नई या पुरानी सरकारी योजनाओं की जानकारी सबसे पहले इस वेबसाइट sarkari-yojanaa.in के माध्यम से देते हैं तो हमारी वेबसाइट को फॉलो करना ना भूलें।
अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें।